सिरसा 11 मई (आरएनएस)। सी.एम.के.नैशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या श्री मती अन्शु उप्पल के दिशानिर्देशन व सानिध्य में महाविद्यालय के बी.बी.ए. विभाग द्वारा एम्बायेडरी वेल्यू एडिड कोर्स का विधिवत आयोजन किया । इस विशेष कोर्स का मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के लिए दक्षता , अपग्रेडेशन व्यक्तित्त्व विकास , रोजगार के अवसर निर्मित करना। व स्वयं रोजगार कोर्स बढ़ावा देना हैं। ताकि विधाथीॅ रोजगार कोर्स करने के पश्चात स्वावलंबी बन सके। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या ने कहा कि वर्तमान समय तकनीक व विकास का हैं । महाविद्यालय समय-समय पर विधाथीॅगण को प्रोत्साहित और सकारात्मक सोच के साथ मार्गदर्शन करता रहता हैं । ताकि नवीन तकनीक के महायुग में जब वह अध्यन के पश्चात महाविद्यालय से अपनी परीक्षा पुरी करें तो उसे उत्तम से उत्तम रोजगार प्राप्त हो सके । रोजगार कोर्स साक्षात्कार कौशल सन्दर्भ सहित विभिन्न प्रकार से लाभदायक हैं। विधाथीॅयों को ऐसे कार्यक्रम में अवश्य करने चाहिए। ताकि भविष्य में व्यवसाय, रोजगार , नौकरी, स्वरोजगार, आत्म निर्भर आदि किसी भी तरह से पीछे ना रहें। इस विशेष कोर्स को सफल सार्थक बनाने में महाविद्यालय की वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्षा श्री मती संगीता नन्दा गृहविज्ञान विभाग प्रमुख डॉ अनु कथुरिया हिन्दी विभागाध्यक्षा डॉ प्रोफेसर आरती बांसल। इतिहास विभाग प्रमुख डॉ मन्जु देवी प्रबंधन विभाग की सहायक आचार्या प्रियंका रानी व राजनीतिक विज्ञान आचार्या डॉ रचना ने अहम भूमिका निभाते हुए कहा कि रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करना बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे मार्गदर्शन व कौशल विकास व रोजगार कोर्स से विशिष्ट पहचान प्राप्त की जा सकती इसलिए सभी विधाथीॅगण को शिक्षण के साथ साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण व कौशल विकास के ऐसे कोर्स अवसर करने चाहिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

