5000 विद्यार्थियों को वितरित की जाएगी स्टेशनरी
सिरसा 11 मई (आरएनएस)। बाबा सरसाईनाथ बुक बैंक वेलफेयर ट्रस्ट सिरसा का पांचवां पुस्तक वितरण समारोह श्री गौशाला कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए बाबा सरसाईनाथ बुक बैंक के महासचिव प्रेम कंदोई ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार रातूसरिया अध्यक्ष श्री गौशाला ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता गुरदीप सैनी ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राध्यापिका कृष्णा कुमारी उप प्रधान हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज, सिरसा ने भी शिरकत की। पांचवें पुस्तक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए गुरदीप सैनी ने विद्यार्थियों से कहा कि विद्यार्थी नशे से दूर रहें, केवल पढ़ाई की तरफ ध्यान रखें, अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसकी तरफ सतत प्रयास जारी रखें। दूर दृष्टि, पक्का इरादा, अनुशासन व कठिन मेहनत करके ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। अपने चरित्र को उच्च बनाए रखें। विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड प्राध्यापिका कृष्णा कुमारी उप प्रधान हरियाणा स्टेट पेंशन समाज सिरसा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ व्यायाम करके अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार रातूसरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 26-27 में 320 विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों के सैट, स्टेशनरी, नि:शुल्क चश्मा, प्रतियोगी पुस्तकें प्रदान कर चुके हैं और इसी महीने में 5000 विद्यार्थियों को स्टेशनरी भी वितरित की जाएगी। प्रेम कंदोई ने बताया कि आज 20 विद्यार्थियों को किताबों के सेट व दो विद्यार्थियों को नि:शुल्क चश्में वितरित किए गए। इस अवसर पर अनिलसैनी, समाजसेवी रतन सिंह दुरेजा रिटायर्ड प्रबंधक पीएनबी, समाजसेवी रणजीत सिंह टक्कर भी उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

