सिरसा 11 मई (आरएनएस)। आगामी 17 मई को श्री ब्राह्मण सभा रजि. सिरसा व सिरसा ब्राह्मण आर्मी द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट:ीय ब्राह्मण मिलन एवं सम्मान समारोह भगवान श्री परशुराम धर्मशाला, बेगू रोड सिरसा में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली करेंगे, जबकि बतौर मुख्यातिथि डा. अरविंद शर्मा (कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार) शिरकत करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, जनरल डीपी वत्स पूर्व सांसद, प्रसिद्ध समाजसेवी मोनू राठधाना उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। उपरोक्त जानकारी श्री ब्राह्मण सभा रजि. सिरसा के अध्यक्ष प्रो. दयानंद शर्मा ने सोमवार को भगवान श्री परशुराम धर्मशाला में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने बताया कि सत्तापक्ष और विपक्ष के सभी मंत्रियों के साथ-साथ 36 बिरादरी के लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में समाज के उन महानुभावों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से छाप छोड़ी है। प्रो. शर्मा ने कहा कि समाज को एक मंच पर लाना ही हमारी प्राथमिकता है और इसी को मद्देनजर रखते हुए यह सर्वसांझा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर ब्राह्मण आर्मी के संस्थापक पुनीत पंडित ने कहा कि इससे पूर्व भी कई कार्यक्रम समाज की ओर से करवाए गए हैं, लेकिन इस बार राष्ट:ीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सर्वसमाज को खुला निमंत्रण है। उन्होंने कहा कि यूथ में काफी प्रतिभा है और वह समाज के उत्थान में अपनी महत्ती भूमिका निभा सकता है। इसलिए यूथ भी इस कार्यक्रम में अपनी बढ़चढ़कर भागीदारी करेगा। विजय जोशी व अर्जुन पंडित ने भी कार्यक्रम का निमंत्रण देते हुए सभी को बढ़चढ़कर कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर साहिल शर्मा, पुनीत शर्मा, हेमंत शास्त्री, मुकेश शर्मा, सचिन शर्मा, जॉनी पंडित, कपिल पंडित, महेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा (बिजली बोर्ड) राज पंडित, हैप्पी शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मोहित जोशी, सुभाष दाहिमा, बंसीधर जोशी, दीपक शर्मा, सागर शर्मा, मनीष जोशी उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

