मोदीपुरम 11 मई (आरएनएस)। मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा गार्डन कॉलोनी के पार्क में बांस और पेड़ों में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 और गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने पार्क में लगे पंप की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया और काफी हद तक सफल भी रही। अग्निशमन विभाग को भी आग लगने की सूचना दी गई थी। हालांकि, अग्निशमन दल के काफी समय तक मौके पर न पहुंचने के कारण कॉलोनी के निवासियों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर बाल्टी और पाइप की सहायता से आग पर पूरी तरह काबू पाया।
कॉलोनी के लोगों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

