रुड़की,11 मई (आरएनएस)। आगामी मानसूनी सीजन में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर पंचायत झबरेड़ा प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी एवं अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत के निर्देश पर कस्बे के छोटे-बड़े नालों और नालियों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कराया गया है। जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से रविवार से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

