रुड़की,11 मई (आरएनएस)। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सईद निवासी भगवानपुर चंदपुर विद्युत अधिनियम के मामले में कोर्ट से गैर हाजिर चल रहा था। वही अर्जुन निवासी केलनपुर रुड़की दहेज उत्पीडऩ और मारपीट के मामले में वारंटी था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों वारंटियो को कोर्ट में पेश कर दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

