ऋषिकेश,11 मई (आरएनएस)। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इसमें झगड़े की नौबत आई, तो पुलिस ने शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए दोनों पक्षों से वार्ता की। शांत कराने के प्रयास के बावजूद वह नहीं माने, तो पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक स्वर्गाश्रम में दो पक्षों के बीच लंबे समय से सोशल मीडिया पर बहसबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था। सोशल मीडिया से यह विवाद जमीन तक पहुंचा, जिसमें दोनों पक्षों झगड़ा हो गया। अशांति का माहौल उत्पन्न होते ही पुलिस एक्शन में आई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दोनों पक्षों को समझाते हुए शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह समझने का राजी नहीं हुए। एक पक्ष की ओर से लगातार शांतिभंग करने पर सोमवार को पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।पूछताछ में उनकी पहचान माधव अग्रवाल, राजेश सिंह, अनीश कृष्ण बिष्ट, किशन राजपूत सभी निवासी स्वर्गाश्रम जौंक और अमन जुगरान निवासी गुमानीवाला, ऋषिकेश के रूप में हुई। थानाध्यक्ष सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि आरोपियों का शांतिभंग की धारा में चालान कर उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

