देहरादून,11 मई (आरएनएस)। नवोदित प्रवाह एवं हिमालय विरासत ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को प्रीतम रोड स्थित रचना संसार सभागार में प्रख्यात कवि डॉ. गिरिजा शंकर त्रिवेदी की जयंती के मौके पर एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने उनके रचित गीतों की भावपूर्ण एवं मधुर प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन रहे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ गीतकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राकेश ओबराय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भारती मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. सोनिया आनंद ने ज्योति रथ बढ़ता चले.., लिली भट्ट ढौंडियाल ने कविता अपने पर होती है, अपनेपन का कुछ अंत नहीं.., डॉ. क्षमा कौशिक ने शिखरों को चूमती, घाटियों में झूमती.., अरुण भट्ट ने तुम सिर्फ उठा लो साज आज.., मणि अग्रवाल ‘मणिकाÓ ने बुनी है जीवन की जो कहानी, न मैं भुलाऊं न तुम भुलाना.., जैसे डॉ.गिरिजाशंकर त्रिवेदी के लोकप्रिय गीतों को अपनी विशिष्ट शैली में प्रस्तुत किया। अजय जोशी, कुलबीर चन्नी, इंगिता पुजारी, अंजू पांडेय, श्रद्धा मिश्रा, उर्मिला शर्मा, कविता बिष्ट ‘नेहÓ तथा डॉ. लक्ष्मी भट्ट ने भी गीत सुनाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

