देहरादून,11 मई (आरएनएस)। ऋषिविहार स्थित माउंट लिटरा जी स्कूल के 18 जूनियर डिविजन एनसीसी कैडेट्स ने सोमवार को एटीएस कैंप के लिए प्रस्थान किया। प्रतिभागियों को कैंप में सैन्य प्रशिक्षण मिलेगा। एनसीसी अधिकारी अश्वनी भट्ट ने कहा कि यह 10 दिवसीय आवासीय कैंप एसवीएम इंटर कालेज बाबूगढ़, विकासनगर में लगाया जा रहा है। इसमें सभी कैडेट्स को 29 यूके बटालियन एनसीसी के अधिकारियों की ओर से सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 14 बालक व 4 बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं।इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय बिष्ट, उप प्रधानाचार्य शिप्रा बहल, स्टेट मैनेजर गजेंद्र चौहान, प्रभुराम भट्ट आदि मौजूद रहे द्य
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

