देहरादून,11 मई (आरएनएस)। मसूरी कोतवाली पुलिस ने खोए मोबाइल को बरामद किया है। पुलिस ने मोबाइल युवक को सौंप दिया है। मसूरी निवासी सुभाष कुमार पुत्र चतर सिंह ने कोतवाली में गुमशुदा मोबाइल फोन की तहरीर दी।बताया कि घर जाते समय बर्लोगंज क्षेत्र में उनका मोबाइल कहीं गुम हो गया है। पुलिस ने सीईआईआर ऐप के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही की। पुलिस ने फोन को बरामद कर लिया गया। बरामद मोबाइल फोन को सुभाष के सुपुर्द कर दिया। फोन पुलिस कांस्टेबल आशीष रावत ने बरामद किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

