देहरादून,11 मई (आरएनएस)। कैंट विधायक सविता कपूर ने सोमवार को द्रोणपुरी में वार्ड 43 स्थित काली मंदिर एन्क्लेव में विधायक निधि से निर्मित सीसी सड़क का विधिवत लोकार्पण किया। क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से सड़क की मांग की जा रही थी, जिसके पूर्ण होने पर स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। बेहतर सड़कें क्षेत्र के विकास का आधार होता है। कार्यक्रम में पार्षद रजनी देवी, अध्यक्ष सुखवीर सिंह, सचिव जानकी पंथ, राजेश कुमार सक्सेना, नरेश चंद भट्ट, संजय जैन, दीपक पंड्या, पूजा कोठियाल, रेनू बहुगुणा, संचिता खुशवा, नीतू गुप्ता, मीनाक्षी मिश्रा, सतीश साहनी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

