देहरादून,11 मई (आरएनएस)। क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया है। एसओ मोहन सिंह ने बताया कि रविवार शाम को मोहब्बेवाला में शहीद स्मृति द्वार के पास चेकिंग के दौरान कृतार्थ क्षेत्री उम्र 21 निवासी बेल रोड, क्लेमनटाउन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से 146.50 ग्राम चरस मिलने पर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने नशा सामग्री कहां से खरीदी, इस बाबत पूछताछ की गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

