देहरादून,11 मई (आरएनएस)। ग्राफिक एरा अस्पताल ने हृदय चिकित्सा के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने अब तक 1004 सफल हार्ट सर्जरी कर ली है। अस्पताल की टीम ने अब तक 321 बाईपास, 177 वाल्व और 223 जन्मजात हृदय रोगों सहित कई जटिल ऑपरेशनों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। मेडिकल डायरेक्टर डॉ. पुनीत त्यागी ने बताया कि अस्पताल में मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से वयस्कों और बच्चों का इलाज किया जा रहा है। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. जसजीत सिंह के अनुसार, संस्थान अब कार्डियक ट्रांसप्लांट और रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की तैयारी में है। इस उपलब्धि में डॉ. अखिलेश पांडे, डॉ. सत्य प्रकाश और उनकी पूरी टीम का अहम योगदान रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

