बाबा बंदा सिंह बहादुर जी मन से वैरागी और धर्मरक्षा के लिए अदम्य योद्धा थे
असंख्य अत्याचार सहने के बावजूद बाबा बंदा सिंह बहादुर जी ने धर्मांतरण स्वीकार नहीं किया
उनका जीवन सदैव राष्ट्र और धर्म रक्षा के लिए प्रेरणाशक्ति बना रहेगा
New Delhi 12 may, (Rns) /- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के ‘सरहिंद फतह दिवस’ के हार्दिक अवसर पर शुभकामनाएँ दीं।
X पर एक पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, “धर्म के प्रति अटूट निष्ठा, मातृभूमि के प्रति पूर्ण समर्पण और अन्याय के विरुद्ध अद्भुत साहस की प्रतिमूर्ति बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के ‘सरहिंद फतह दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ। बाबा बंदा सिंह बहादुर जी मन से वैरागी और धर्मरक्षा के लिए अदम्य योद्धा थे। उन्होंने किसानों को संगठित कर अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया और मुगलों को पराजित कर स्वाभिमान, साहस एवं धर्मरक्षा का अमर संदेश दिया। असंख्य अत्याचार सहने के बावजूद उन्होंने धर्मांतरण स्वीकार नहीं किया। उनका जीवन सदैव राष्ट्र और धर्म रक्षा के लिए प्रेरणाशक्ति बना रहेगा

