सिरसा 12 मई (आरएनएस)। योग गुरु स्वामी रामदेव के निर्देशानुसार पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान न्यास के अंतर्गत चौ. देवीलाल चिल्ड्रन पार्क, नजदीक ऑटो मार्केट, सिरसा में 9 मई से 24 मई तक सुबह 5.15 बजे से 7.15 बजे तक 16 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के चौथे दिन समाजसेवी गुलशन बांसल ने दीप प्रज्जवलित कर योग शिविर का शुभारंभ किया। शिविर के चार दिनों में राज्य प्रभारी हरियाणा चंद्रपाल योगी ने योग व आहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने योग को अपनी जीवनशैली में अपनाने का आह्वान किया, ताकि आप स्वस्थ व निरोग रह सकें। उन्होंने योग क्रियाएं, आसन जैसे मंडुक्रासन, वृक्षासन, ताड़ासन, चक्रासन तथा प्राणायाम कपाल भाति, अनुलोम, विलोम, ब्राहम्री का अभ्यास व ध्यान करवाया तथा प्राणायाम के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। समिति के महासचिव विरेंद्र नागपाल ने योगिंग-जोगिंग, सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। शिविर में मीडिया प्रभारी विवेक कुमार, खैरातलाल, विजय कुमार, महिंद्र, देवीलाल, पदम, श्यामलाल, सुशील, रमेश सेठी, राजकुार निजात, कुलवंत सेठी, राकेश, सरोज बाला, सरोज, पूनम, जोगिंद्र इत्यादि ने भाग लिया। जिला प्रभारी जयप्रकाश ने आमजन से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस योग शिविर का लाभ उठाएं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

