जौनपुर 12 मई (आरएनएस ) । एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है कि उसके बेटे को ग्राम प्रधान चुनाव लडऩे से रोकने के लिए हत्या के एक मामले में फंसाया जा रहा है। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडऊर गांव निवासी मंशा देवी ने बताया कि उनका बेटा अविनाश चैहान जपटापुर बाजार में मेडिकल स्टोर चलाता है। अविनाश गांव में काफी लोकप्रिय है और ग्रामीणों के कहने पर प्रधानी का चुनाव लडऩा चाहता है। मंशा देवी के अनुसार, गांव के वर्तमान प्रधानपति अमर कुमार बिंद के खानदान के लड़के आजाद बिंद की हत्या कर दी गई थी। उनका आरोप है कि वर्तमान प्रधान उनके बेटे अविनाश को चुनाव लडऩे से रोकने के इरादे से इस हत्याकांड में फंसाना चाहते हैं।मंशा देवी ने स्पष्ट किया कि उनके परिवार का मृतक आजाद बिंद के परिवार से कोई संबंध या विवाद नहीं है। न ही कभी कोई भूमि विवाद या मुकदमाबाजी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बेटे अविनाश चैहान का कोई आपराधिक रिकॉर्ड थाने या किसी न्यायालय में दर्ज नहीं है।महिला का आरोप है कि यह सब केवल प्रधानी चुनाव को लेकर उनके बेटे को फंसाने का प्रयास है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने तथा उनके निर्दोष बेटे और परिवार को झूठे मुकदमे और अनावश्यक उत्पीडऩ से बचाने का आग्रह किया है। उन्होंने सच्चाई सामने लाने और न्याय सुनिश्चित करने के लिए उच्च स्तरीय या सीबीआई जांच की भी मांग की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

