लखनऊ, 12 मई (आरएनएस ) । लाटूश रोड व्यापार मंडल की आम सभा की बैठक मंगलवार को व्यापार भवन, गौतम बुद्ध मार्ग स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सतीश कुमार अग्रवाल ने की, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और व्यापारिक हितों की रक्षा को लेकर व्यापक चर्चा हुई।बैठक में सर्वसम्मति से सतीश अग्रवाल को अध्यक्ष, नसीम अंसारी को कार्यवाहक अध्यक्ष तथा अतुल त्रिपाठी को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा शाकिर अली, अदनान अली और जगजीत सिंह जग्गा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मोहम्मद मुस्तकीम और गुलशन अरोड़ा को उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि राजा मक्कड़ को कोषाध्यक्ष और नौशाद अहमद को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।नई कार्यकारिणी में कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में अमित अग्रवाल, शिवम, मोहम्मद इमरान, फैसल न्यू, आमिर, अदनान, सी.एम. दुबे, विनीत त्रिपाठी, सचिन रस्तोगी, संजय अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल और प्रथम मल्होत्रा को मनोनीत किया गया।बैठक के दौरान व्यापारियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। संगठन को और अधिक प्रभावी और सक्रिय बनाने पर भी सहमति बनी।अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही व्यापारियों की ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।महामंत्री अतुल त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि लाटूश रोड व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा और क्षेत्र के व्यापारियों को एकजुट कर व्यापारिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी तथा व्यापारियों के सम्मान, अधिकार और हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

