फतेहपुर 12 मई (आरएनएस )। खागा कोवताली क्षेत्र के ग्राम संसारपुर सोमवार की शाम कंड़ा निकालते समय 36 वर्षीय महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया। उपचार के लिए अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार सांसरपुर गांव निवासी लवकुश की पत्नी बिटान देवी सोमवार की शाम लगभग 5 बजे खाना बनाने के लिए कमरे कंडा लेने गयी थी। तभी सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनो को हुयी तो उसे तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

