फतेहपुर 12 मई (आरएनएस )। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रो के अन्र्तगत हुए सड़क हादसो के दौरान दो लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी संतोष का 37 वर्षीय पुत्र रणधीर अपने गांव के ही साथी राजेश पुत्र बसन्त लाल के साथ बाइक से ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ मजदूरी करने ईट भ_ा जा रहा था। जब यह लोग मुत्तौर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिससे रणधीर घायल हो गया। इसी प्रकार असोथर कस्बा निवासी धनंजय का 23 वर्षीय पुत्र अभिनव सिंह बाइक से किसी काम से जा रहा था। जब वह थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

