फतेहपुर 12 मई (आरएनएस )। बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नंदौली में मंगलवार की सुबह छत से गिरकर 11 वर्षीय किशोर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार नंदौली गांव निवासी पप्पू का पुत्र शनि मंगलवार की सुबह छत पर किसी काम से गया था। तभी अचानक पैर फिसल जाने से नीचे गिर कर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर बिन्दकी सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सीय उपचार के बाद सदर अस्पताल में लिए रेफर कर दिया गया। घर वाले उसे सरकारी एम्बुंलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

