जुम्बा, सैंड आर्ट, साइंस एक्सपेरिमेंट और नो-फायर कुकिंग जैसी गतिविधियों से बच्चों ने किया खूब एन्जॉय
रांची 12 मई (आरएनएस)। रेड सी इंटरनेशनल स्कूल की आज़ाद बस्ती और रमज़ान कॉलोनी कांटाटोली शाखा में 6 दिवसीय समर कैंप की शुरुआत हुई। यह समर कैंप 11 मई से 16 मई तक आयोजित किया जाएगा। कैंप में स्कूल और स्कूल के बाहर के लगभग 300 से अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं।
समर कैंप बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का एक विशेष मंच बनकर उभरा है। कैंप में खेल प्रतियोगिता, जुम्बा एक्सरसाइज डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, नो-फायर कुकिंग, फन विथ कलर, साइंस एक्सपेरिमेंट्स, सैंड आर्ट और विभिन्न गेम्स जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के पहले दिन बच्चों ने जुम्बा एक्टिविटी के माध्यम से डांस करते हुए शारीरिक व्यायाम किया। वहीं नेचर कोलाज एक्टिविटी में सूखे पत्तों, टूटे हुए पत्तों और पेड़ों की टहनियों की मदद से मछली, तितली, ऑक्टोपस और विभिन्न जानवरों की आकृतियां बनाई गईं। बच्चों ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खूब उत्साह दिखाया। स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बच्चों ने सैंड आर्ट और आर्ट एंड क्राफ्ट के जरिए मिट्टी और बालू से अलग-अलग आकृतियां तैयार कीं। नो-फायर कुकिंग गतिविधि में बच्चों के समूहों ने बिस्कुट चार्ट और बिस्किट कप केक बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। बच्चों ने स्वयं तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद लेकर खूब आनंद उठाया। समर कैंप के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। दूसरे दिन का कार्यक्रम वर्कआउट और मनोरंजक जुम्बा डांस के साथ संपन्न हुआ। पूरे आयोजन का संचालन प्रधानाचार्या सोनी सितारा केरकेट्टा के नेतृत्व में किया जा रहा है। अकादमिक इंचार्ज सना अनाम, कहकशां परवीन, एक्टिविटीज इंचार्ज मिस सबा गुलनार सहित स्कूल की शिक्षिकाओं और सहयोगी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि यह समर कैंप बच्चों के लिए केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि टीमवर्क, रचनात्मकता और सामूहिक गतिविधियों को सीखने का एक बेहतर अवसर भी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

