फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नर्सेज डे सह सम्मान समारोह का आयोजन
राँची 12 मई (आरएनएस)। ईरबा स्थित फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नर्सेज डे सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप परज्वलीत व केक कटिंग कर किया गया मुख्य अथिति संस्थान के सचिव ज़ीनत कौशर ने बताया कि नर्सिंग प्रोफेशन आज की दुनिया में एक चुनौतीपूर्ण प्रोफेशन है, यहाँ हर मोड़ पर कुछ नयी बाधा आती रहती है और उन बाधावों को पार करते हुए आप सभी को आगे बढऩा है और मैं सभी छात्रों को सम्मान देना चाहती हूँ कि वो इस प्रोफेशन को चुने हैं और उन माता-पिता को भी नमन करती हूँ जो अपने बच्चो को इस प्रोफेशन को चुनने के लिए प्रेरित किये . इस मौके पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ शाहीन कौशर,डॉ नाजनीन कौशर उप प्राचार्य डॉ विक्रम मजुमदार , बारबरा बिन्हा,शोएब अख्तर ,सुनीता हेंब्रम , कीर्ति शर्मा, नीमा वंदना, रेशमा सोरेंग,अलमा गिद्ध, सुनीता लकड़ा, एवं कॉलेज के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

