रांची 12 मई (आरएनएस)। इंडियन डेयरी संगठन के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर फेडरेशन लिमिटेड के साथ मेधा डेयरी में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में डेयरी उद्योग के विकास, दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं, दूध संग्रहण व्यवस्था, किसानों को बेहतर मूल्य उपलब्ध कराने तथा डेयरी क्षेत्र में रोजगार सृजन जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान संगठन और फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने झारखंड में डेयरी सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि राज्य के दुग्ध उत्पादकों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और बेहतर बाजार उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। उन्होंने कहा कि मेधा डेयरी के माध्यम से किसानों को अधिक लाभपहुंचाने और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर गांव में डेयरी सोसाइटी का गठन हो और अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ा जाए, ताकि ग्रामीण स्तर पर डेयरी नेटवर्क मजबूत हो सके। बैठक में राजेश गुप्ता प्रबंध निदेशक झारखंड मिल्क फेडरेशन, उमाशंकर सिंह महाप्रबंधक , पवन कुमार मरवाह समेत डेयरी क्षेत्र से जुड़े कई अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक को झारखंड के डेयरी उद्योग और ग्रामीण किसानों के लिए सकारात्मक पहल माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में दुग्ध उत्पादन, रोजगार और किसानों की आय में वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

