अयोध्या 12 मई (आरएनएस)। हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर आंदोलित श्रमिकों पर क्रूर दमन और जेल भेजे जाने के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्रीय मांग दिवस मनाते हुए श्रमिक संगठनों ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार नगर स्नेहिल वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में गिरफ्तार किए गए सभी श्रमिकों की तत्काल बिना शर्त रिहाई और सभी फर्जी मुकदमे वापस लेने, चार घ्श्रम संहिताओं को वापस लेने, न्यूनतम रुपए 26000 प्रति माह भुगतान करने, आठ घण्टे काम और अतिरिक्त काम के लिए दुगुना ओवरटाइम का भुगतान करने तथा कार्यस्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने, संविदा श्रमिकों के लिए समान वेतन और लाभ प्रदान करने और सस्ती एल पी जी और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण करने की मांग की गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश खेत मजदूर संगठन के अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी, संगठन के महामंत्री और एटक राज्य काउंसिल सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, भाकपा (माले) जिला प्रभारी अतीक अहमद, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

