अयोध्या 12 मई (आरएनएस)। जनपद की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था सुमित्रा सेवा संस्थान के द्वारा सामाजिक कार्यक्रमों के श्रृंखला के क्रम मे आज उदया चौराहा पर शरबत एवं गर्मी में ओ आर एस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया , कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा एवं हनुमान जी की फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर संस्था के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मनोज गुप्ता जी के द्वारा किया गया कार्यक्रम में सहयोगी के भूमिका के रूप में भाजपा नगर मंत्री अयोध्या सिद्धार्थ श्रीवास्तव, बनारसी लाल गुप्ता , विनोद गुप्ता अनुज गुप्ता पल्लवी वर्मा प्रज्ञा श्रीवास्तव ओम प्रकाश शर्मा मिश्री लाल गुप्ता उज्जवल प्रखर सक्षम उमंग अक्षत शिविन आदि ने सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य मंडल उपाध्यक्ष संजय गुप्ता अश्वनी गुप्ता देवकली मंडल भाजपा अध्यक्ष हेमंत जायसवाल वृद्धा आश्रम अमरीश मिश्रा भाजपा नेता नीरज श्रीवास्तव रिंकू बसन्तराम आशीष फाउंडेशन इंद्रप्रीत सिंह बेदी पार्षद सौरभ सिंह अमीर खान समाजसेवी श्रीकांत सिंह आदि सम्मानित जन उपस्थित रहे । कार्यक्रम के आयोजक मनोज गुप्ता जी ने कहा कि संस्था की तरफ से इस तरह के कार्यक्रम हमेशा किए जाते रहे हैं एवं आने वाले सभी बड़े मंगल पर किसी न किसी तरीके से भव्य उत्सव मनाया जाएगा । मंडल मंत्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा कि पूरी गर्मी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को जल एवं की सुविधा निशुल्क मुहैया करने का प्रयास किया जाएगा ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

