अयोध्या 12 मई (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आचार्य नरेंद्र देव महिला छात्रावास में भावपूर्ण फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ। जूनियर छात्राओं ने नृत्य, गीत, कविता एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। सीनियर छात्राओं ने हॉस्टल में बिताए अपने अनुभव साझा किए और जूनियर्स को सफलता के लिए प्रेरित किया। छात्रावास वार्डन डॉ.महिमा चौरसिया ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में आने वाली हर चुनौती का सामना कर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। चांदनी मिस फेयरवेल रहीं। इस अवसर पर डॉ.नीलम यादव, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. शशी सिंह, डॉ. प्रतिभा, साधना पाठक, निर्मला मिश्रा, छात्राओं में अग्रिम मिश्रा, स्मृति, प्रिया यादव, वंदना, हर्षिता, मधुरिमा,जूही सिंह आदि अधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी सीनियर छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा भावुक माहौल में उन्हें विदाई दी गई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

