-परीक्षाफल घोषित किए जाने पर आगामी निर्णय होने तक रोक
अयोध्या 12 मई (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय एनई पी के तहत स्नातक एवं पर स्नातक परीक्षा केंद्रों का कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने सचल दल के साथ औचक निरीक्षण किया। कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय के सचल दल के साथ मंगलवार को तृतीय पाली (अपराह्न् 02.30 से सायं 04.30 बजे में परीक्षा केन्द्र नन्दिनी नगर पीजी कालेज नवाबगंज गोण्डाÓका निरीक्षण किया गया। सचल दल द्वारा निरीक्षण में परीक्षा केन्द्र के कक्ष संख्या 03 में सीसीटीवी कैमरा स्थापित नहीं था। इस कक्ष में आयोजित बीएस-सी षष्टम सेमेस्टर के रसायन विज्ञान विषय की परीक्षायें संदिग्ध प्रतीत हुई। कुलपति द्वारा दिए गए सख्त निर्देश के तहत विश्वविद्यालय की आगामी परीक्षाओं का आयोजन प्रतिबन्धित कर दिया गया। नन्दिनी नगर पीजी कालेज, नवाबगंज, गोण्डाÓÓ के परीक्षा केन्द्राध्यक्ष को निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय के सत्र 2025-26 की आगामी परीक्षाये कक्ष संख्या-03 में कदापि आयोजित न करायें। इस कक्ष की तृतीय पाली की परीक्षाफल घोषित किए जाने पर आगामी निर्णय होने तक रोक लगा दी गई। उक्त केंद्र का बीएस-सी षष्टम सेमेस्टर के रसायन विज्ञान विषय की परीक्षाओं का परिणाम घोषित किये जाने का निर्णय जॉच कराये जाने के पश्चात् लिया जाएगा। कुलपति ने कहा कि परीक्षा को सुचिता पूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ कराई जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि इस सम्बन्ध में महाविद्यालय को सचेत किया गया है कि प्रत्येक दशा में परीक्षा की पारदर्शिता एवं शुचिता बनाये रखी जाय और भविष्य में इस तरह की अनियमितता पाए जाने पर महाविद्यालय के प्रति कठोर कार्यवाही कर परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया जाएगा। कुलपति द्वारा अन्य परीक्षा केंद्रों के क्रम मोहनलाल वर्मा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट पलहरी बाराबंकी, साकेत पीजी कॉलेज अयोध्या का भी निरीक्षण किया ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

