लालटेन लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
अयोध्या 12 मई (आरएनएस)। स्मार्ट मीटर, महंगी गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी (बीएम) ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता लालटेन लेकर सड़कों पर उतरे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ठडच् नेताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ताओं पर मनमाने बिजली बिल थोपे जा रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है। पार्टी ने इसे “जनविरोधी व्यवस्था” बताते हुए तत्काल हटाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार देश को 50 साल पीछे ले जाना चाहती है, इसलिए लोगों को फिर लालटेन और चूल्हे की ओर धकेला जा रहा है। पार्टी ने घरेलू गैस सिलेंडर 400 रुपए, कॉमर्शियल सिलेंडर 700 रुपए तथा पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने की मांग उठाई। बीएमपी ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 20 मई को “चूल्हा जलाओ” और 31 मई को “दे धक्का” आंदोलन और उग्र रूप में चलाया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामधारी दिनकर मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार भारती मंडल अध्यक्ष पुष्पा गौतम रविंद्र प्रताप लोकसभा प्रभारी बृजमोहन इंडियन महिला जिला अध्यक्ष पूनम कौशल जिला उपाध्यक्ष शोभा बौद्ध भिखई रावत सुशीला दिनकर अनीता रीना भारती विमला उत्कर्ष सुनीता सीता बौद्ध विनोद नदीम रामनिवास यादव राम भवन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

