चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 12 मई (आरएनएस)। किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में शुआट्स क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। इस जीत में सचिन यादव ( 44 रन, 29 गेंद, छह चौके, एक छक्का एवं 6 – 2 – 26 – 2 ) व शौर्य सिंह के शानदार ( 74 रन, 60 गेंद, आठ चौके व तीन छक्के ) पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई हैं।
मंगलवार को दौलत हुसैन मैदान पर शुआट्स क्रिकेट क्लब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीस ओवर में 175 रन ( सौरभ यादव 46 नाबाद, नरहरी दीक्षित 41, शिखर 16 रन, नैतिक 3/26, आरुष सिंह 2/17, सचिन यादव 2/26, कमल सिंह 1/35 ) पर बनाए। जवाब में किशोरी लाल क्रिकेट क्लब की टीम ने 23.4 ओवर में छह विकेट 176 रन ( शौर्य सिंह 74, सचिन यादव 44, रूद्र राज सिंह 16 रन, शिखर 4/19, नरहरी दीक्षित 1/04, तल्हा 1/30 ) पर बना लिए। मैच में हितेश श्रीवास्तव व रविन्द्र आनंद ने अंपायरिंग और अनूप कुमार शर्मा ने स्कोरिंग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

