प्रयागराज 12 मई (आरएनएस)। बड़ा मंगल के पावन अवसर पर अग्रवाल युवा मंडल, प्रयागराज द्वारा अग्रसेन चौक, जीरो रोड पर शरबत वितरण सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय नागरिकोंल को शीतल शरबत वितरित कर जनसेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में आम जनमानस ने शरबत वितरण का लाभ लिया तथा सेवा कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम में अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एवं महामंत्री वैभव गोयल के नेतृत्व में मंडल के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सेवा कार्य किया। इस अवसर पर आशुतोष गोयल, तुषार गुप्ता, अंकित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, तरुण अग्रवाल एवं मनीष अग्रवाल सहित युवा मंडल की पूरी टीम उपस्थित रही। इसके साथ ही श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज के मनोज अग्रवाल, अभिषेक मित्तल, अजीत बंसल, बिल्लू भैया, प्रमेय मित्तल, अंकुर अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, आशीष गोयल, नवीन अग्रवाल, अनिमेष अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, प्रमोद बंसल, रोशनी अग्रवाल एवं विशाल अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष मोना अग्रवाल एवं महामंत्री नंदिता अग्रवाल के साथ सहित महिला मंडल की टीम ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने बताया कि बड़ा मंगल सेवा, श्रद्धा एवं मानवता का पर्व है। इस अवसर पर जरूरतमंदों एवं राहगीरों की सेवा करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज सदैव सामाजिक एवं सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

