रांची 13 may, (Rns) : बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी के अनुसार इस दौरान परिचालन से आय बढ़कर 2868 करोड़ रुपये रही, जबकि शुद्ध लाभ में 27.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ यह 335.3 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी ने बताया कि चुनौतीपूर्ण बाजार परिस्थितियों के बावजूद वॉल्यूम वृद्धि 11.8 प्रतिशत रही और सकल मार्जिन तथा परिचालन लाभ मार्जिन पिछले 10 तिमाहियों के उच्च स्तर पर पहुंचे। स्टैंडअलोन आधार पर भी कंपनी की आय, परिचालन लाभ और शुद्ध मुनाफे में वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने बताया कि वॉटरप्रूफिंग, कंस्ट्रक्शन केमिकल्स और वुड कोटिंग्स जैसे प्रमुख क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि देखने को मिली है, जबकि प्रीमियम इमल्शन श्रेणी में लॉन्च किए गए “कलर प्लस” को बाजार से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। बर्जर पेंट्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिजीत रॉय ने कहा कि नेटवर्क विस्तार, शहरी बाजारों में उपस्थिति मजबूत करने और नए उत्पादों पर कंपनी लगातार ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि ऑटोमोटिव और जनरल इंडस्ट्रियल क्षेत्र में भी अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 4 रुपये लाभांश देने की सिफारिश की है
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

