सिरसा 13 मई (आरएनएस)। भारत विकास परिषद् शाखा सिरसा द्वारा शाखा अध्यक्ष रघवीर सिंगला के कुशल मार्गदर्शन में गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता सुमन गौतम के नेतृत्व में मातृशक्ति सदस्यों ने अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस धूमधाम से मनाते हुए परिषद परिवार की सदस्या कमलेश सिंगला के निवास स्थान पर जाकर, उनको नर्स के रूप में समाज को समर्पित सेवाओं के लिये एक स्मृति चिन्ह देकर तथा शॉल ओढ़ा कर उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया। कमलेश सिंगला ने 36 साल सरकारी सेवा में समर्पित किये । सेवा निवृति के पश्चात गत 6 वर्ष से भारत विकास परिषद् के सदस्य के रूप में स्वास्थ्य जांच शिविरों में बढ़चढ़ कर अपनी सेवाएं कर दे रही हैं। इस अवसर पर सुमन गौतम ने कहा कि नर्सिंग सेवाएं केवल नौकरी नहीं, समाज के दुखी पीडि़त जनों का कष्ट हरने में अपने अपने जीवन का समर्पण है। कमलेश सिंगला की जीवन शैली में यह समर्पण स्पष्ट दिखाई देता है। आज परिषद् परिवार उनको सम्मानित कर अपार हर्ष एवं गर्व का अनुभव कर रहा है। इस अवसर पर महिला सहभागिता की वरिष्ठ सदस्या राज गुप्ता, पुष्पा सिंगला, संगीता जिंदल, शकुंतला पचार, सुनीता, कुसुम, पुष्पा सचदेवा, बिमला, रेखा लाटा एवं सरोज बाला उपस्थित रहीं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

