उड़ान-2026 फ्रेशर्स पार्टी में थिरके विद्यार्थी
सिरसा 13 मई (आरएनएस)। राजेंद्र इंस्टिट्यूट में बीते दिवस अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर जीएनएम, एएनएम एवं बीएससी नर्सिंग के नए बैच का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्यातिथि संस्थान के चेयरमैन एन.के. गुप्ता एवं सचिव पुलकित गुप्ता थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसे कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या कुलविंद्र कौर ने प्रस्तुत किया। इसके बाद नर्सिंग के विद्यार्थियों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जीवनी पर आधारित एक सुंदर प्रस्तुति दी, जिसने सभी को प्रेरित किया। यह प्रस्तुति बेहद प्रभावशाली रही और दर्शकों ने इसकी खूब सराहना की। इस अवसर पर एन.के. गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवाभाव और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राजेंद्र इंस्टिट्यूट की अनुशासनात्मक संस्कृति पर भी जोर दिया। शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात नर्सिंग विभाग द्वारा फ्रेशर पार्टी ‘उड़ान-2026Ó का आयोजन किया गया, जिसमें जीएनएम, एएनएम एवं बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। फ्रेशर पार्टी में जज की भूमिका कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. संजीव कालरा एवं डॉ. कुलवंत ने निभाई। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा की गई। जीएनएम में मिस फ्रेशर रवनीत एवं मिस पर्सनैलिटी पायल रहीं। एएनएम में मिस फ्रेशर खुशप्रीत एवं मिस पर्सनैलिटी दीक्षा रहीं। वहीं बीएससी नर्सिंग में मिस्टर फ्रेशर राजीव एवं मिस पर्सनैलिटी सरबजीत रहे। अंत में कॉलेज स्टाफ एकता कालड़ा एवं मिस परविंद्र कौर ने सभी अतिथियों, प्रबंधन, स्टाफ एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

