सिरसा 13 मई (आरएनएस)। स्थानीय कांग्रेस भवन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजानंद सोनी के नेतृत्व में बुधवार को पूर्व लोकसभा सांसद बृजेंद्र सिंह का 54 वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर केक काटा व एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया गया। उपस्थितजन ने बृजेंद्र सिंह की दिर्घायु की कामना की। इस मौके वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम शर्मा,रामकुमार खेरेकां,लीलाधर सोनी,सुरेंद गोदारा पूर्व सरपंच जोधपुरिया,मोहन पूनियां हंजीरा,राजेश भिवाल,कमल कांटीवाल,जीवन राम,विजय खेरेकां,कुलदीप सोनी,नत्थूराम गोदारा,कुलदीप कंबोज सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस अवसर पर उपस्थितजन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता गजानंद सोनी ने कहा कि बृजेंद्र सिंह उÓच शिक्षित व बहुत ही सहनशील नेता हैं। उन्होंने कहा कि सद्भाव यात्रा के दौरान बृजेंद्र सिंह ने प्रदेशभर का भ्रमण कर हर समाज की दशा व दिशा को समझा। सद्भाव यात्रा के समापन पर लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांंधी ने शिरकत कर पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश फूंका वहीं सदभाव यात्रा का मान बढ़ाया। बृजेंद्र सिंह ने यात्रा से हरियाणा में कांग्रेस पार्टी में ओर दम भरने का काम किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

