सिरसा 13 मई (आरएनएस)। उकलाना नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रीमा सोनी की जीत पर सिरसा में सोनी समाज के प्रतिनिधियों ने बेगू रोड़ पर स्वर्णकार संघ सिरसा तहसील के प्रधान गजानंद सोनी के प्रतिष्ठान के समक्ष आमजन में मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर स्वर्णकार संघ सिरसा के प्रधान सÓÓान सोनी,पूर्व तहसील प्रधान लीलाधर सोनी,सोनू सोनी,मोनू सोनी,सुंदर सोनी,तेजपाल सोनी,दीनक गोरीवाला,विशान सोनी शहरी प्रधान,कुलदीप सोनी सहित काफी सख्यां में सोनी समाज के लोग उपस्थित थे।
स्वर्णकार संघ सिरसा के प्रधान सÓÓान सोनी ने इस अवसर पर कहा कि रीमा सोनी की जीत एक निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ऐतिहासिक जीत है। इस जीत ने रीमा व उनके पिता महेंद्र सोनी पूर्व पार्षद की लोकप्रियता पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि रीमा सोनी की जीत से समाज के युवाओं को प्रेरणा लेकर राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढऩा चाहिए। सिरसा स्वर्णकार समाज रीमा सोनी को यहां बुलाकर सम्मान करेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

