सिरसा 13 मई (आरएनएस)। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित नगरपालिका कर्मचारी संघ एव फायर यूनियन को बुधवार को जेजेपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अंजनी लढ़ा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश भर में चल रही हड़ताल को समर्थन दिया है। इस अवसर पर हड़ताली कर्मियों से ज्ञापन लेने के बाद जेजेपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अंजनी लढ़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार न्यायालय के आदेशों को भी हाशिए पर रखे हुए है जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में आज सफाई के मामले में जो हालात हैं, वह किसी से छिपे नहीं हैं। अंजनी लढ़ा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने बुधवार को पूरे प्रदेशभर में हड़ताली कर्मियों को अपनी पार्टी का समर्थन दिया है जो इस बात को प्रमाणित करता है कि जेजेपी को कर्मचारियों की खासी चिंता है। उन्होंने कहा कि सरकार की हठधर्मिता से आज पूरे हरियाणा में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है और सरकार को न तो कर्मचारियों की चिंता है और न ही आमजन की। उन्होंने पुरजोर कहा कि राज्य सरकार जनहित में सफाई कर्मचारियों की मांगों को मानकर ये हड़ताल समाप्त करवाए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

