प्रयागराज। चरण वंदन फाउंडेशन की ओर से ज्येष्ठ माह की एकादशी पर बंधवा स्थित लेटे हनुमान जी मंदिर के पास श्रद्धालुओं के बीच शरबत का वितरण किया गया। आचार्य रामजस द्विवेदी के नेतृत्व में संस्था के लोगों ने शरबत का वितरण किया।
इस अवसर पर ज्येष्ठ माह की एकादशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आचार्य रामजस द्विवेदी ने कहा कि प्रत्येक माह की एकादशी का अपना महत्व है लेकिन ज्येष्ठ माह की एकादशी और उस अवसर पर जल दान वितरण का विशेष महत्व है। एकादशी का व्रत और दान करने से मनुष्य के जन्मजन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन सुखमय बन जाता है। संगम क्षेत्र में दान पुण्य का विशेष महत्व है। संस्था की ओर से विशेष अवसरों पर विभिन्न प्रकार के लोकहित कार्य किए जाते हैं।
इस दौरान बीपी सिंह, मयंक शुक्ल, सत्यम शुक्ल, सुरेंद्र पांडेय, अंकुर, आलोक मिश्र आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

