अयोध्या 13 मई (आरएनएस)। बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने दुख व्यक्त किया इस मौके पर सभी नेताओं ने उनके आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि इस दुख की घड़ी में भगवान उनके परिवार को दुख सहने की क्षमता प्रदान करें एवं उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें। प्रवक्ता राकेश यादव त्र के अनुसार दुख व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन, नि. महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामीद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव,संजय सिंह, रियाज अहमद,जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल, योगेश श्रीवास्तव मिंटू,शक्ति जायसवाल, युवराज सिंह, विजय यादव, अजय यादव, ऋतुराज सिंह, विशाल द्विवेदी शाहबाज लकी, अनस खान अंकित जायसवाल, मनीष सिंह, आदि लोग रहे। वहीं सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की, ईश्वर परिवार को हिम्मत दे। प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव ने कहा कि प्रतीक यादव के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। युवा अवस्था में इस प्रकार का असमय निधन परिवार एवं शुभचिंतकों के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि यह समाचार अत्यंत मर्माहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाजवादी परिवार अपर्णा यादव एवं उनके परिजनों के साथ खड़ा है।किसी प्रियजन का असमय बिछुडऩा अत्यंत पीड़ादायक होता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। शोक संवेदना में महासचिव निषात अख्तर, राजकुमारी कोरी, यशोमती कोरी,रीता निषाद, पूजा वर्मा,पूनम यादव, निशा राही, रीता, आदि लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

