-बचे कार्यकाल में भी लोगों को मिलेगी कई जरूरतमंद सुविधाये
अयोध्या 13 मई (आरएनएस)। देखते ही देखते सेवा, संघर्ष और विकास के तीन वर्ष कब गुजर गए,पता ही नहीं चला। इन तीन वर्षों में मैंने अपने पति दिनेश कुमार जायसवाल व अपने ससुर जगदीश कुमार जायसवाल के साथ बिना किसी भेदभाव के दिन-रात मेहनत कर क्षेत्रवासियों को परिवहन बिभाग,रेल बिभाग,चिकित्सा बिभाग,बिजली बिभाग सहित अन्य कई महत्वपूर्ण बिभागों मे जनता जनार्दन के सहयोग से सुबिधा दिलाई। जनता के सहयोग से गोशाईगंज रेलवे स्टेशन पर कैफियत एक्स0, गोशाईगंज व अयोध्या कैंट स्टेशन पर (लखनऊ-वाराणसी) इंटरसिटी एक्स. का ठहराव होने से आज भी यात्री अपनी सुखद यात्रा कर रहे हैं। उक्त बाते गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद आरती जयसवाल ने सभासद के अपने 3 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर पत्रकारों से कहीं। उन्होंने ने कहा कि गोसाईगंज क्षेत्र वासियों के सहयोग से रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रख प्लेटफार्म नं0- 2 पर घड़ी व 3 इंडिया मार्का हैंडपंप, जीआरपी की अस्थाई चौकी, आरपीएफ की ड्यूटी के साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर बरसों से बंद पड़े जलापूर्ति को बहाल कराकर यात्री हित में जहाँ एक मजबूत कदम उठाया गया वही विकास की इसी कड़ी में गोशाईगंज कस्बे मे ट्रॉफीक पुलिस की तैनाती,गोसाईगंज अस्पताल में महिला चिकित्सक की तैनाती,लीवर-किडनी जांच की मशीन,जन औषधि केंद्र, डिजिटल एक्सरे,प्लास्टर एवं ईसीजी जांच की सुविधा के साथ 15 किलोवाट का सोलर पैनल एवं दर्जनों बार आयुष्मान कार्ड का शिविर लगवाया गया। उन्होंने बताया कि जनता के सहयोग से ही परिवहन के क्षेत्र मे भी इसी तरह दिए गए योगदान के फल स्वरूप श्रृंगीऋषि से प्रयागराज,श्रृंगीऋषि से वाराणसी (काशी),अयोध्या से गोरखपुर- कुशी नगर-पडरौना, प्रसिद्ध दरगाह किछौछा से देवी पाटन होते हुए बढऩी तक जहाँ सरकारी बस का संचालन करवाया गया वही रामगंज बाजार वासियो को बिद्युत कटौती से निज़ात दिलाने के लिए गोसाईगंज के नए विद्युत घर पर एक अलग से रामगंज नाम से फीडर बनवाकर रामगंज को टाउन की तरह बिजली आपूर्ति कराया गया। उन्होंने बताया कि बिस0 मुख्यालय स्थित गोसाईगंज बाजार को तहसील बनवाने,बर्षो से बंद पड़े दोनों पैसेंजर ट्रेनों को चलवाने के साथ ही गोशाईगंज मे 2 महत्व पूर्ण एक्स0 गाडिय़ों का ठहराव, तत्काल टिकट की सुबिधा,ट्रेन इन्क्वायरी एवं कोच डिस्प्ले को लगवाने के अतिरिक्त गोशाईगंज बाजार मे अग्निशमन केंद्र की स्थापना एवं कोतवाली में फायर ब्रिगेड की गाड़ी खड़ी कराने के सिवाय गोसाईगंज बिजली घर पर 132 केवी सब स्टेशन का निर्माण,गोसाईगंज टाउन फीडर पर रात्रि कालीन गैंग तैनात किए जाने की मांग के साथ-साथ आस्था का केंद्र महादेवा घाट, श्रृंगीऋषि मंदिर के विकास को भी प्राथमिकता में रख और कई अन्य कार्य कराये जाने के लिए शासन से लगातर पत्राचार जारी हैं। उन्होंने दावा किया कि शेष बचे 2 बर्षो के कार्यकाल के दौरान नगर पंचायत में अभी भी कई महत्व पूर्ण कार्य होने बाकी हैं और उन सभी को पूरा कराने के लिए हमारी कोशिश लगातार जारी है।आप सभी सम्मानित जनता का जो प्यार,सम्मान और भरोसा मुझे मिल रहा है,वही मेरी सबसे बड़ी ताकत और पूंजी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

