अयोध्या 13 मई (आरएनएस)। शहर के सिविल लाइन स्थित मुकुट कॉम्प्लेक्स में आधुनिक खेल सुविधाओं से युक्त गेम पॉइंट टर्फ का भव्य शुभारंभ संपन्न हुआ। यह अयोध्या का सबसे बड़ा आधुनिक स्पोट्र्स टर्फ है, जिसे खेल प्रेमियों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उद्घाटन समारोह में टर्फ के संचालक निदेशक चिराग लखमानी एवं निदेशक दीपक लखमानी की माताओं, श्रीमती राम प्यारी देवी एवं श्रीमती मीना लखमानी, सिंधु सेवा समिति के अध्यक्ष अमृत राजपाल व अमृत बॉटलर्स के सी.एफ.ओ.जय कुमार आहूजा एवं दिल्ली से विशिष्ट अतिथि सुनील साहनी ने विधिवत फीता काटकर टर्फ का शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए अमृत राजपाल ने कहा कि मोबाइल के इस आधुनिक युग में इस तरह के गेम निश्चित युवाओं को मोबाइल से दूर रखकर उनकी सेहत के प्रति लाभदायक होगे। वहीं जय कुमार आहूजा ने बधाई देते हुए कहा कि यह सराहनीय पहल है और फुटबॉल और क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह बहुत अच्छा और बड़ा मैदान है जिससे खेल प्रेमियों को लाभ होगा। इस भावनात्मक और गौरवपूर्ण अवसर पर उनके समस्त सिंधी समाज के प्रमुख जन उपस्थित रहे। निदेशक चिराग लखमानी ने कहा किगेम पॉइंट टर्फ में खिलाडिय़ों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जिनमें पार्किंग, वाई-फाई, स्वच्छ वॉशरूम एवं लिफ्ट जैसी सुविधाएँ शामिल हैं।निदेशक दीपक लखमानी ने कहा कि टर्फ की ऑनलाइन बुकिंग प्लायो मोबाइल ऐप के माध्यम से की जा सकेगी, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। टर्फ का किराया 700 प्रति घंटा निर्धारित किया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य अयोध्या के युवाओं एवं खेल प्रेमियों को एक उत्कृष्ट, सुरक्षित और आधुनिक खेल मंच प्रदान करना है, जहाँ वे बेहतर सुविधाओं के साथ खेल का आनंद ले सकें। कार्यक्रम में एच.आर, अजय रतनानी जी,समाजसेवी धीरज राजपाल, हरीश लखमानी,सी.ए.नितिन रावलानी,अनिल कुमार एवं देव कुमार क्षेत्रपाल ,लवली मुलचंदानी, रेशमा लखमानी, अंजलि लालवानी, मोनिका केसवानी, भाविक लखमानी, हृदय लखमानी, वान्या लखमानी, सिमरन लखमानी ,अंजलि लखमानी, लता लखमानी, देविका लखमानी, गोल्डी लखमानी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

