झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला ,चान्हो प्रखण्ड की बैठक प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सम्पन्न
झारखंड आंदोलनकारियों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है : सुबोध लकड़ा
चान्हो 13 मई (आरएनएस)। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला ,चान्हो प्रखण्ड की बैठक प्रखंड मुख्यालय के सभागार में हुईं. बैठक में आंदोलनकारियों के राजकीय मान सम्मान अलग अलग पहचान, बाल बच्चों के लिए रोजी, रोजगार एवं नियोजन की सौ प्रतिशत गारंटी तथा जेल जाने बाध्यता को समाप्त कर सभी को सम्मान पेंशन राशि 50-50 हज़ार रु. सरकार से देने की मांग पर सरकारी संकल्प का पालन तथा सरकार के आश्वासनों पर अमल नहीं होने के मामले का प्रतिकार किया. आंदोलनकारियों ने सर्वसम्मति से दो जून की रोटी के लिए 10 जून 2026 को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष हजारों हजार की संख्या में घेराव- प्रर्दशन करने का निर्णय लिया गया. मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि अबुआ सरकार में झारखंड आंदोलनकारी विरोधी तत्वों को बेनकाब किया जाएगा. 10 जून 2026 हजारों हजार की संख्या में मुख्यमंत्री आवास के समक्ष घेराव – प्रदर्शन किया जाएगा. इस कार्यक्रम के साथ आमरण अनशन तथा आत्म दाह भी आज आंदोलनकारी करने को तैयार है. आंदोलनकारियों का यह करो मरो का अंतिम संघर्ष होगा.
केंद्रीय कोषाध्यक्ष सरोजिनी कच्छप ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के मान सम्मान की मांगों को नहीं सुना जाना दुर्भाग्य की बात है. लगातार आंदोलनकारियों की उपेक्षा बर्दास्त नहीं किया जा सकता है. आज फिर से आंदोलनकारी हथियार उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार लकड़ा ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है. उपाध्यक्ष अमर भेंगरा ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी सशक्त रुप से आन्दोलन को बाध्य हुए हैं. अपने बाल बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार में दिकू ताकतों को खदेड़ कर भागना है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलहम मिंज,संचालन मनोज कुमार व धन्यवाद ज्ञापन गोरा उरांव ने किए.
कार्यक्रम में आबिद अंसारी जयराम भगत सरस्वती भगत सावित्री लकड़ा बरसा भगत भोले हो राम हरि चरण महतो, अगासा कुजूर, तेजू उरांव, प्रभु साहु, विपत्री भगत, वैली भगत, बुद्धदेव भगत, रामसुंदर उरांव, माधुरी टोप्पो, कोइली उरांव , सावित्री देवी, अजीत मिंज, बरत्तू कुजुर, वैली भगत सहित बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित थे.
विपत्रि भगत अध्यक्ष चुनी गई
चान्हो प्रखंड कमिटी का गठन किया गया – अध्यक्ष विपत्रि भगत, उपाध्यक्ष रंजीत खलखो, बेल मिंज, सचिव मनोज कुमार अनुज, उपसचिव सावित्री लकड़ा कोषाध्यक्ष गोरा उरांव,सह कोषाध्यक्ष आबिद अंसारी तथा कार्यकरी सदस्यों में जयराम भगत बुद्धदेव भगत वैली भगत, अगाथा कुजूर माधुरी टोप्पो ,बोलका उरांव ,सरस्वती भगत , हरि चरण महतो,सुमित्रा ताना भगत भउवा उरांव ,अल्फ्रेड मिंज,सुनील मिंज, लुसी उरांव सुखलाल उरांव को चुना गया.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

