रांची 13 मई (आरएनएस)। संत माइकलÓस स्कूल जाजपुर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा बुधवार, 13 मई 2026 को घोषित परीक्षा परिणाम में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की। विद्यालय का परीक्षा परिणाम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अत्यंत उत्साहवर्धक रहा।
विज्ञान संकाय के टॉपर्स
शौर्य नंदन – 94.6त्न,पारुल कुमारी – 92.4त्न,स्पर्श दीप – 88.8त्न
वाणिज्य संकाय के टॉपर्स
अक्षत – 90.2त्न अनुराग भारती – 86.6त्न,प्रांजल केडिया – 84त्न
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग तथा अपनी निरंतर मेहनत को दिया। विद्यालय की प्राचार्या पुष्पित सिन्हा ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि “मेहनत ही सफलता की कुंजी है।” उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। साथ ही उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय के छात्र शौर्य नंदन ने कहा कि कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन एवं आत्मविश्वास के कारण उन्हें यह सफलता मिली। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय विशेष रूप से शिक्षकों एवं परिवार के सहयोग को दिया। वहीं छात्रा पारुल कुमारी ने बताया कि विद्यालय द्वारा समय-समय पर उपलब्ध कराए गए सैंपल पेपर, प्रश्न बैंक एवं अतिरिक्त अध्ययन सामग्री ने परीक्षा की तैयारी में काफी मदद की, जिससे निरंतर अभ्यास का लाभ मिला।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

