रांची 13 मई (आरएनएस)। राजधानी रांची के पिस्का नगड़ी स्थित डबल्यू जॉन मल्टीपर्पस बोर्डिंग स्कूल में दो दिवसीय सीबीएसई जोनल बॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। 12 एवं 13 मई तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में रांची जॉन के 19 सीआईएससीई विद्यालयों से टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता का माहौल खिलाडिय़ों के जोश, अनुशासन और खेल भावना से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुँवर पाहन सचिव, शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार थे। उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
टूर्नामेंट में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पहले दिन अंडर-14 वर्ग के मुकाबलों में डॉन बॉस्को अकादमी (छ्व॥062) ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। माउंट कार्मेल स्कूल (छ्व॥134) उपविजेता रहा, जबकि संत चाल्र्स स्कूल (छ्व॥083) ने तृतीय स्थान हासिल किया। दूसरे दिन 13 मई को अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग के मुकाबले खेले गए। अंडर-17 वर्ग में डॉन बॉस्को स्कूल, कोकर (छ्व॥090) ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। डॉन बॉस्को अकादमी (छ्व॥062) दूसरे स्थान पर रही, जबकि कार्मेल स्कूल (छ्व॥112) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं अंडर-19 वर्ग में भी डॉन बॉस्को स्कूल, कोकर (छ्व॥090) का दबदबा कायम रहा और टीम ने प्रथम स्थान अपने नाम किया। मेंटास एडवेंटिस्ट स्कूल (छ्व॥076) उपविजेता बना, जबकि बिशप वेस्टकॉट बॉयज स्कूल (छ्व॥028) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मेलोडियस पियर्सन एक्का, प्रधानाचार्य डॉ. सुफल एक्का, उपप्रधानाचार्य प्रियंका विश्वास तथा डॉन बॉस्को स्कूल के उपप्रधानाचार्य फादर उत्पल इमैनुअल बांडों उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

