मेहनत और अनुशासन की जीत: सीबीएसई छात्रों की सफलता पर आलोक कुमार दूबे ने जताई खुशी
सीबीएसई 12वीं परिणाम: सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना : आलोक कुमार दुबे
रांची 13 मई (आरएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके सतत परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। इस उपलब्धि से छात्रों ने न केवल अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान बढ़ाया है, बल्कि अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी रखी है। दूबे ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि देश के ये युवा अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और समर्पण के बल पर जीवन के हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और देश को नई दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है। इसके साथ ही उन्होंने उन छात्र-छात्राओं का भी हौसला बढ़ाया जिन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि असफलता कभी अंतिम पड़ाव नहीं होती, निराश हुए बिना आत्मविश्वास और मेहनत के साथ आगे बढ़ें, सफलता निश्चित रूप से कदम चूमेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

