रांची 13 मई (आरएनएस)। रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे समर कैंप के तीसरे दिन बच्चों के लिए ज्ञान, रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कई विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। “ग्रीन डे” थीम के अंतर्गत बच्चों ने प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ-साथ नई कलात्मक विधियों को भी सीखा। समर कैंप में ग्रुप ्र के बच्चों को पत्तियों (रुद्गड्डद्घ ्रह्म्ह्ल) के माध्यम से पेंटिंग करने का अनोखा तरीका सिखाया गया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की पत्तियों का उपयोग कर सुंदर चित्र बनाए और प्राकृतिक रंगों व आकृतियों को समझा। इस गतिविधि ने बच्चों की रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें प्रकृति से जुडऩे की प्रेरणा भी दी।
वहीं ग्रुप क्च के बच्चों के लिए विशेष रूप से एक कुम्हार को आमंत्रित किया गया। कुम्हार की देखरेख और मार्गदर्शन में बच्चों ने मिट्टी से विभिन्न प्रकार की कलात्मक वस्तुएँ बनाना सीखा। बच्चों ने अपने हाथों से दीया, खिलौने, छोटे बर्तन तथा अन्य कई आकर्षक आकृतियाँ तैयार कीं। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को भारतीय पारंपरिक कला और हस्तशिल्प की जानकारी मिली तथा उनमें आत्मविश्वास और सृजनात्मक सोच का विकास हुआ। इसी क्रम में रमजान कॉलोनी स्थित समर कैंप में तीसरे दिन “प्लांटेशन ड्राइव कैंपेन ” का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत बच्चों ने स्वयं अपने हाथों से मिट्टी तैयार कर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों को पेड़-पौधों के महत्व, स्वच्छ वातावरण और हरियाली बनाए रखने की आवश्यकता के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद, मनोरंजक गतिविधियाँ और शैक्षणिक एक्टिविटी भी आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कैंप में बच्चों का उत्साह और ऊर्जा देखने लायक रही।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के भीतर रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है। आने वाले दिनों में भी बच्चों के लिए कई ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

