ग्वालियर 13 मई (आरएनएस)।मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा “संपर्क अभियान 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 14 मई को संचा./संधा. वृत्त ग्वालियर अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान करना और उन्हें बिजली संबंधित विभिन्न सेवाओं और योजनाओं की जानकारी देना है।
उपभोक्ताओं को शिविरों में मिलेंगी त्वरित सेवाएँ-संपर्क अभियान के दौरान आयोजित किये जाने वाले शिविरों में उपभोक्ताओं को त्रुटिपूर्ण बिल, मीटर रीडिंग और अन्य बिलिंग संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाएगा। साथ ही मात्र 5 रुपये में नवीन ग्रामीण घरेलू एवं कृषि पम्प कनेक्शन प्रदान किये जाएंगे साथ ही भार वृद्धि, नाम परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन, स्थाई कनेक्शन विच्छेदन, अस्थायी कनेक्शन, ई-केवायसी और अनापत्ति प्रमाण-पत्र (हृह्रष्ट), बंद/खराब मीटर बदलना, स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतें, सर्विस केबल सुधार, वोल्टेज की समस्या और ट्रांसफार्मर से जुड़ी शिकायतों, बिजली बिलों का आंशिक एवं पूर्ण भुगतान, अग्रिम भुगतान पर छूट, बकाया राशि भुगतान, समाधान योजना तथा अन्य जनहितैषी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान करने की सुविधाएं मिलेंगी।
इन स्थानों पर लगेंगे शिविर-ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न वितरण केन्द्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें बरई वितरण केन्द्र में हिम्मतगढ़, घाटीगांव वितरण केन्द्र में पाटई, हस्तनापुर वितरण केन्द्र में फदलपुर, मोहना वितरण केन्द्र में मोहना, मोरार वितरण केन्द्र में बेरजा, मोतीझील वितरण केन्द्र में तिघरा, मोतीझील शहर वितरण केन्द्र में बरौआ वार्ड नं. 63, सखी विलास वितरण केन्द्र में नौगांव, उटीला वितरण केन्द्र में बंधोली, अंतरी वितरण केन्द्र में बड़ की सराय क्लस्टर 6 पंचायत भवन, भितरवार वितरण केन्द्र में वार्ड नं. 1 क्लस्टर 6 हनुमान मंदिर भितरवार, चिनोरे वितरण केन्द्र में भोरी क्लस्टर 1 ग्राम पंचायत, डबरा (ग्रामीण) वितरण केन्द्र में सिमरियाताल क्लस्टर 7 गवर्नमेंट स्कूल, डबरा (शहर) वितरण केन्द्र में ठाकुर बाबा रोड वार्ड नं. 12 क्लस्टर 5, देवरी कलॉं वितरण केन्द्र में बेलगढ़ा क्लस्टर 5 गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, करहैया वितरण केन्द्र में खेड़ा टांका क्लस्टर 8 गवर्नमेंट स्कूल, पिछौरे वितरण केन्द्र में अजयगढ़ क्लस्टर 6 पंचायत भवन, टेकनपुर वितरण केन्द्र में कल्याणी क्लस्टर 1 गवर्नमेंट स्कूल तथा मालनपुर वितरण केन्द्र में सिंगवरी वार्ड नं. 1 मालनपुर क्षेत्र शामिल हैं, जहां उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान किया जाएगा।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कपंनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायतों का समाधान कराएं और कंपनी द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ लें।

