समाजसेवी राजेंद्र जमींदारा समर्थकों सहित भाजपा में शामिल
सिरसा 14 मई (आरएनएस)। भाजपा जिलाध्यक्ष डबवाली रेणु शर्मा के नेतृत्व में समाजसेवी राजेंद्र जमींदारा परिवार सहित कई लोग भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका जिला महामंत्री एडवोकेट विजयंत शर्मा और मंडल अध्यक्ष महेंद्र बंसल ने निभाई। भाजपा जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा ने पार्टी का पटका पहनाकर समाजसेवी राजेंद्र व अन्य लोगों का स्वागत किया और आश्वस्त किया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। वहीं समाजसेवी राजेंद्र ने भी जिलाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि वे तन-मन-धन से पार्टी की सेवा करेंगे और संगठन की मजबूती के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार हाल ही में हुए निकाय चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिली, वो भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के परिणाम यह स्पष्ट संदेश देते हैं कि हरियाणा की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी है। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला और कर्मचारियों के हित में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनका सीधा लाभ जनता तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली के संगठनात्मक नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत ने इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को पहुंचाने का काम किया, जिसका परिणाम आज ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल हुआ यह नया परिवार पार्टी को और भी मजबूत बनाएगा।
इस मौके पर चैयरमैन सतीश जग्गा, सतिंदर ओढ़ां जिला उपाध्यक्ष, विकास शर्मा, विनेश छाबड़ा और अन्य साथी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

