– तीन बाण के धारी तीनों बाण चलावो ना… भजन पर झूमे श्रद्धालु
सिरसा 14 मई (आरएनएस)। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से एकादशी के उपलक्ष्य में बुधवार रात्रि को मंदिर परिसर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया।
श्री श्याम बगीची धाम के मुख्य सेवादार पवन गर्ग ने बताया कि एकादशी के उपलक्ष्य में आयोजित भजन संध्या से पूर्व पुलिस लाइन से अमित कुमार ने सपरिवार पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री, हितेश शर्मा व दुली चंद शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न करवाई। पूजा के बाद बाबा श्याम की पावन ज्योत प्रज्जवलित की गई और आरती की गई। इसके बाद सदैव की भांति राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना से भजन संध्या का आगाज किया। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और भजन जब तू मेरे साथ है फिर डरने की क्या बात है, लहर लहर लहराये रे झंडा बजरंग बली का, अंजनी का लाला रे भक्तों का रखवाला रे, हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आजा सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। बाद में दिल्ली से आई भजन गायिका टविंकल शर्मा ने भजन – भीगी पलकों ने श्याम पुकारा है, हारे के सहारे मुझको तेरा ही सहारा, दानी होकर क्यू चुप बैठा ये कैसी दातारी रे, तूं खाटू बुलाता रहे और मैं आता रहूं, तीन बाण के धारी तीनों बाण चलावो ना, मेरा श्याम रंगीलो पलकां उघाड़ो फाल्गुन आ ग्यो, हाथों में लेके निशान चला रे मैं अपने बाबा के धाम चला रे, दर्जी सीम दे निशान मणै खाटू जाणा सै, श्याम तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है, श्याम बगीची वाले ने कमाल कर दिया जो भी आया मालामाल कर दिया सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। जिन पर श्यामप्रेमी जमकर नाचे। भ्जन संध्या के दौरान श्यामप्रेमियों ने बाबा श्याम को 56 भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया। भजन संध्या के समापन पर बाबा श्याम की आरती की गई और बाबा को भोग लगाकर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
पवन गर्ग ने बताया कि ज्येष्ठ मास की शनिश्चरी अमावस्या के उपलक्ष्य में 16 मई को बगीची परिसर में प्रात: 9:15 बजे पांच कुडीय हवन यज्ञ किया जाएगा व 10:15 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

