सिरसा 14 मई (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की सिरसा जिला इकाई की मासिक बैठक सरसाई कमल जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीद्र सिंह ने की, जबकि जिला प्रभारी वेद फुला मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रेस को जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा की संगठनात्मक परंपरा के अनुसार प्रत्येक जिला की इकाई हर माह बैठक आयोजित करती है। इसी क्रम में आयोजित इस बैठक में हाल ही में संपन्न निकाय चुनावों में पार्टी को मिली शानदार जीत पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने सिरसा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए विजयी उम्मीदवारों और कार्यकतार्ओं को बधाई दी। बैठक के दौरान आगामी जिला वर्ग प्रशिक्षण शिविर को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके तहत कार्यकतार्ओं के कौशल और वैचारिक विकास के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बातÓ कार्यक्रम को जिले के प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से आयोजित करने तथा इसे जनसंवाद का प्रभावी माध्यम बनाने की रणनीति पर जोर दिया गया। जिला प्रभारी वेद फुला ने संगठन को और मजबूत बनाने पर बल देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी बूथ स्तर पर त्रिदेव एवं पन्ना प्रमुखों को अधिक सक्रिय करें। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा स्थानीय जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य जगदीश चोपड़ा, रोहताश जांगड़ा, चेयरमैन शांति स्वरूप, अंबर मेहता, हनुमान कुंडू, सागर केहरवाला, मक्खन सिंह, निकू राम, चैयरमैन ललित पोपली, अमन चोपड़ा, गुरुदेव सिंह राही, मीरा देवी, सुमन सैनी, रवि लढा, सुनीता सेठी, स्मृति सिन्हा, बलजिंदर जोसन, कृष्ण मेहता, विष्णु शर्मा, संतोष रानी, भूराराम डूडी, बुधराम शर्मा, कपिल सोनी, भावना शर्मा, सुमन शर्मा, राजेश जालंधरा, रोहताश पालथानिया, सुरेश कम्बोज, सरोज बाला, रणमाल बालासर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

