काशीपुर,14 मई (आरएनएस)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में गुरुवार को छात्रसंघ एवं वार्षिक समारोह धूमधाम मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों और समाज को पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन तथा वृक्षारोपण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विभेष कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में डॉ. दर्शन सिंह काम्बोज तथा सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के रूप में शकुन्तला देवी को पुरस्कार प्रदान किया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। छात्राओं ने क्षेत्रीय बुक्सा नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। वहीं कुमाऊंनी लोकगीतों ‘बेड़ू पाकोÓ, ‘चेत की चेतवालÓ और ‘लवना छोरीÓ पर आकर्षक नृत्य पेश किए गए। पंजाबी डांस और गुजराती गरबा की प्रस्तुति ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इतिहास विभाग की ओर से इतिहास की वीर एवं प्रेरणादायक महिलाओं के चरित्रों का जीवंत मंचन कर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र बोरा ने मुख्य अतिथि के समक्ष महाविद्यालय में पुस्तकालय सुविधा सुदृढ़ करने तथा अर्थशास्त्र, गृहविज्ञान, शिक्षाशास्त्र और भूगोल जैसे प्रमुख विषय शुरू कराने की मांग रखी। इस पर यशपाल आर्य ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। यहां डॉ. मनुहार आर्य, डॉ. जया कांडपा, डॉ. अनिल कुमार सैनी, डॉ. संगीता, नीलम मनोला, दर्शन सिंह कम्बोज, हरमिंदर सिंह लाडी, जोरावर सिंह भुल्लर, उपासना चैबे, सोनम, पियूष, दिशा, प्रियांशु, राहुल, बलविंदर सिंह, प्रतयक्ष शर्मा, खुशी दिवाकर आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

